प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे उद्योग संघ, पदाधिकारियों ने स्वागत कर गतिविधियों की दी जानकारी
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे उद्योग संघ, पदाधिकारियों ने स्वागत कर गतिविधियों की दी जानकारी
खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर जिला उद्योग संघ केवल औद्योगिक ही नहीं सामाजिक सरोकारों के लिए भी समर्पित संस्था है । हमारे अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया का विजन औद्योगिक विकास के साथ साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी सदैव सकारात्मक रहा है । यह शब्द बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने उद्योग संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए उद्योग संघ पधारे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के स्वागत समारोह अवसर पर कहे । उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि उद्योग संघ परिसर में 500 सालों के इतिहास को एक ही छत के नीचे चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है । प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उद्योग संघ द्वारा की जा रही गतिविधियों, उद्योग संघ परिसर की सराहना करते हुए इसे दूरदृष्टि सोच का परिणाम बताया । इस अवसर पर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, सत्यप्रकाश आचार्य, श्यामसुंदर सोनी, वीरेंद्र किराड़ू, पारस डागा, दीपक पारीक, गोपाल अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ