बीकानेर: तेज रफ्तार डंपर ने शिक्षक को मारी टक्कर, दोनों पैर डंपर के नीचे आने से टूटे
बीकानेर: तेज रफ्तार डंपर ने शिक्षक को मारी टक्कर, दोनों पैर डंपर के नीचे आने से टूटे
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार शिक्षक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक सड़क पर गिर गया और उसके दोनों पैर डंपर के टायर के नीचे आ गए। दुर्घटना में दोनों पैर टूटने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मुरलीधर व्यास नगर निवासी भंवरलाल बिश्नोई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनका पुत्र रामनिवास करमीसर स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापक है।
रामनिवास 18 अगस्त की सुबह करीब 7:15 बजे मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे डंपर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रामनिवास सड़क पर गिर गया और उसके दोनों पैर डंपर के टायर के नीचे आ गए। हादसे में रामनिवास के दोनों पैर टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर नयाशहर थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई श्रवण सिंह को सौंपी गई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और डंपर चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ