तेज गति से चल रही कैंपर गाड़ी सडक़ पर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे 11 पर सडक़ दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हेमासर गांव के पास एक कैंपर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गाड़ी सवार आधा दर्जन के करीबन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है।
सभी घायलों को सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी व 108 एंबुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि झुंझुनू जिले के मंडावा क्षेत्र निवासी हैं और देशणोक से वापस लौट रहे थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ