Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड हड़पने का आरोप, छह नामजद

6 hours ago
बीकानेर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड हड़पने का आरोप, छह नामजद
बीकानेर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड हड़पने का आरोप, छह नामजद
 
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में करीब 24,039.64 वर्गफीट के आवासीय भूखंड को लेकर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।  परिवादी बुलाकीदास उर्फ आनंद राज पुत्र मघाराम निवासी गंगाशहर  ने  बताया कि उसका आवासीय भूखंड ग्राम किसमीदेसर में खसरा नंबर 262 और 319 में स्थित है। दस्तावेजों के अनुसार नगर विकास न्यास, बीकानेर द्वारा रूपांतरण शुल्क जमा करवाए जाने के बाद 26 फरवरी 2015 को थॉमस नगर योजना के तहत पट्टा क्रमांक 572 जारी किया गया था।
 
परिवादी का आरोप है कि भूखंड को लेकर आरोपियों के साथ सौदा तय हुआ था और 10 लाख रुपये अग्रिम देने की बात हुई थी। आरोप है कि बाद में रकम नहीं दी गई और परिवादी के विश्वास का फायदा उठाकर उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को पेश कर भूखंड से संबंधित फर्जी एवं कूटरचित बैनामा तैयार करवाया गया।
 
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अशोक धारीवाल, शारदा धारीवाल और राहुल धारीवाल सहित गौतम बांविया, दाऊलाल रंगा और किशनलाल सुथार के नाम आरोपी पक्ष में दर्ज हैं। जमीन और दस्तावेजों से जुड़े इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: