युवक की मौत को हत्या बताते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए धरना
युवक की मौत को हत्या बताते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए धरना
बीकानेर रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में भीखाराम नायक की मौत को हत्या बताते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। चक 25 केडब्ल्यूडी 75 आरडी निवासी भीखाराम नायक खेत काश्त करता था। उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि खेत मालिक ओमप्रकाश बिश्नोई की प7ी नेनू देवी, उसके पुत्र रविन्द्र बिश्नोई और पुत्री राजकुमारी ने सात सितंबर को भीखाराम के साथ मारपीट की। उसे करंट लगाकर मार दिया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया। दुर्घटना मानकर जांच की और रविन्द्र को गिरफ्तार किया। अनुसंधान अधिकारी पर निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप लगाया। मृतक के भाई मामराज, प्रभुराम सहित परिजनों ने हत्या की धाराएं जोडऩे, भीखाराम के फोन की जांच करने की मांग की है। इसे लेकर परिजनों ने सोमवार से कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। एसपी के नाम ज्ञापन भी दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ