Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

श्रीगंगानगर में बम धमाके की साजिश, पाकिस्तान ने विस्फोटक-हथियार गिराए

Bansal
6 hours ago
श्रीगंगानगर में बम धमाके की साजिश, पाकिस्तान ने विस्फोटक-हथियार गिराए

श्रीगंगानगर में बम धमाके की साजिश, पाकिस्तान ने विस्फोटक-हथियार गिराए

अनूपगढ पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। बताया जा रहा है कि इनमें RDX, दो पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 650 कारतूस हैं। चार जोड़ी बैटरी और दो रिमोट भी हैं। ये हथियार सोमवार रात पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए हैं। आशंका है कि यह किसी बड़ी साजिश की तैयारी थी।इनपुट मिलने पर BSF, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रावला पुलिस ने ग्राम पंचायत 12 KND के गांव चक 4 KNM डब्ल्यू टेल के पास कार्रवाई की। इस मामले में पंजाब निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

ANTF के IG विकास कुमार ने बताया- ड्रोन की मदद से राजस्थान में भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक गिराए गए हैं। इस सामग्री को भेजने वाले लोग कौन हैं और उनका उद्देश्य क्या था, इसकी जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और धीरे-धीरे सभी तथ्य सामने आएंगे। 2 आरोपियों को पकड़ा है।

पैकेट गिराए जाने की मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार, ANTF को रावला की ग्राम पंचायत 12 KND के गांव चक 4 KNM डब्ल्यू टेल के पास सोमवार रात 10 बजे पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए नहर किनारे एक खेत में तीन पैकेट गिराए जाने की सूचना मिली थी।

इनपुट था कि इनमें ड्रग्स हो सकती है। इसके बाद BSF और ANTF की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से संदिग्ध पैकेट बरामद किए, जिनमें विस्फोटक और हथियार हैं।

मौके से दो युवकों को पकड़ा। इनमें एक पंजाब के जालंधर और दूसरा फिरोजपुर क्षेत्र का निवासी है। हालांकि, बरामद सामग्री की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

सर्च ऑपरेशन चला रही सुरक्षा एजेंसियां

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सीमा से सटे खेतों, नहर किनारे और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संदिग्धों से पूछताछ कर उनके संपर्कों और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

कहां भेजे जाने थे हथियार-विस्फोटक, जांच जारी

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों और विस्फोटक की खेप कहां पहुंचाई जानी थी। इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल इस सामग्री की जांच के लिए जयपुर से टीम बुलाई गई है। वह सारे सामान की जांच करेगी। उसके बाद पुष्टि की जाएगी कि कितनी मात्रा में कौनसा सामान है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: