शम्स... रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ, मेम्बरशिप कार्ड की हुई लांचिंग
शम्स... रेस्टोरेंट का हुआ शुभारम्भ, मेम्बरशिप कार्ड की हुई लाँचिंग
बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित कैमल फार्म से पहले शम्स रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारम्भ नवरात्रा के पावन अवसर पर सोमवार को किया गया। शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट शम्स के संचालक सूर्या गुप्ता ने बताया कि रेस्टोरेंट का विधिवत् शुभारम्भ करते हुए मेम्बर 100 परिवारों के लिए मेम्बरशिप कार्ड जारी किए गए हैं। इस मेम्बरशिप कार्ड के तहत 20 प्रतिशत डिस्काउंट सहित अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। ये छूट मेम्बर व उसके परिवारजनों और मित्रों के लिए उस कार्ड पर उपलब्ध रहेगी। फैमिली रेस्टोरेंट में शुद्धता व स्वच्छता के साथ नॉर्थ इंडियन, इटैलियन, मैक्सीकन, पंजाबी व देशी व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। लगभग 200 जनों को एक साथ भोजन की व्यवस्था के साथ बर्थ-डे, वेडिंग एनीवर्सरी आदि के लिए भी विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर ज्योतिर्विद घेवरचंद भादाणी, पर्यटन व्यवसायी विनोद भोजक, येलो फास्ट से नितेश गोयल, ज्योतिर्विद मुकेश भादाणी, गौतम केवलिया, अविनाश शर्मा, अनिरुद्ध चौधरी, अनुज चौधरी, डॉ. गौरव जैन, डॉ. भट्टड़, शिक्षा हाई स्कूल के डायरेक्टर सुनील बेंजमिन, अलका डॉली पाठक, आचार्य संजय भारद्वाज, आचार्य दीपक व्यास, रेस्टोरेंट निर्माता आर्किटेक्ट विजय नागल एवं ज्योतिर्विद निखिल भादाणी आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत शिक्षाविद् एडवोकेट रोचक गुप्ता एवं आभार पूर्वा गुप्ता ने किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ