शिखर अग्रवाल के बाद उनकी पत्नी आईपीएस प्रशाखा माथुर एपीओ
जयपुर। एक ही कंपनी से 40 विला खरीदने के मामले में एसीएस शिखर अग्रवाल के बाद उनकी पत्नी आईपीएस प्रशाखा माथुर को एपीओ कर दया गया है। कार्मिक विभाग ने प्रशाखा माथुर को एपीओ करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
एक दिन पहले ही शिखर अग्रवाल के खिलाफ इस मामले में एसीबी जांच के आदेश दिए गए थे। एसीबी ने मामले में प्राथमिक इंक्वायरी (क्कश्व) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब आईपीएस प्रशाखा माथुर को पद से हटा दिया है। वे 24 अक्टूबर 2025 से एडीजी, प्लानिंग मॉडर्नाइजेंशन वेलफेयर के पद पर थीं।
इससे पहले 29 अक्टूबर की रात को राजस्थान सरकार ने ढ्ढ्रस् शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाते हुए एपीओ कर दिया था। शिखर अग्रवाल पर पद के दुरुपयोग और निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।
प्रशाखा माथुर के नाम से भी एक ही कंपनी से विला खरीदे थे
ढ्ढक्कस् प्रशाखा माथुर के नाम से भी उसी कंपनी से विला खरीदे गए थे जिससे शिखर अग्रवाल ने खरीदे थे। अंनता रिजॉर्ट के 40 विला में से प्रशाखा माथुर के नाम से भी हिस्सेदारी हैं, इनमें कुछ का जिक्र सालाना प्रॉपर्टी रिटर्न में हैं, लेकिन अलवर में की गई खरीद का जिक्र आईपीआर में नहीं है।
विला खरीद मामले में प्रशाखा माथुर के खिलाफ भी जांच संभव
विला खरीद मामले में शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी जांच शुरू हो चुकी है। अब माना जा रहा है कि प्रशाखा माथुर को भी जांच का सामना करना पड़ सकता है। हितों के टकराव, पद के दुरुपयोग के मामले में एसीबी अब जांच आगे बढ़ाने पर प्रशाखा माथुर से भी पूछताछ कर सकती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ