खुलासा न्यूज,बीकानेर। नीट पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर बीते करीब एक महीने से आंदोलन जारी है। इसी को लेकर आज दो अलग-अलग बैठके हुए। एक तरफ सरकार की केबिनेट बैठक हुई। जिसमें बिल को लेकर मुहर लगी है। वहीं दूसरी और सीजेपी के पदाधिकारियों और सरकार के प्रतिनिधि मंडल के बीच चर्चा हुई। जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच बीकानेर से दिल्ली आंदेालन में शामिल होने जा रहे युवा नेता को डिटेन कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार भीम आर्मी और एसएफआई के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे लेकिन ठीक इससे पहले मुकेश ज्याणी को पुलिस ने डिटेन कर लिया। इसको लेकर श्रीडूंगरगढ़ में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है और कार्रवाई को गलत बताया है हालांकि पुलिस की तरफ से आधिकारिक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ