Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: शहर के कई घरों में हो रही सीवरेज मिक्स पानी की सप्लाई, घर-घर हो रहे बीमार

rk
6 hours ago
बीकानेर: शहर के कई घरों में हो रही सीवरेज मिक्स पानी की सप्लाई, घर-घर हो रहे बीमार

बीकानेर: शहर के कई घरों में हो रही सीवरेज मिक्स पानी की सप्लाई, घर-घर हो रहे बीमार
बीकानेर।  जस्सूसर गेट स्थित पारीक मोहल्ला इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। पिछले चार दिनों से न केवल पानी की भारी किल्लत है, बल्कि सप्लाई में सीवरेज मिक्स गंदा पानी आने से हालात और बिगड़ गए हैं। घर-घर में उल्टी, पेटदर्द जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं और लोग मजबूरी में महंगे दामों पर टैंकर से पानी मंगवा रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार समस्या के समाधान को लेकर विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। नयाशहर टंकी और नत्थूसर क्षेत्र के अधिकारी आपस में आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। उधर, लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिकायत के बाद जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं। नहरबंदी के चलते पहले ही एक दिन छोड़कर सप्लाई हो रही है, ऐसे में दूषित पानी ने संकट को दोगुना कर दिया है।

 
स्थानीय निवासी ने बताया कि नलों में गंदा, बदबूदार पानी आ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत खराब हो रही है, मजबूरी में टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। महेश पारीक ने बताया कि चार दिन से हालात खराब हैं। विभाग जिम्मेदारी नहीं ले रहा। 800-900 रुपए खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। शहर में जल आपूर्ति की समस्या केवल नहरबंदी तक सीमित नहीं है, बल्कि विभागों के बीच समन्वय की कमी भी इसे गंभीर बना रही है। सीवरेज और पेयजल लाइनों की नियमित निगरानी न होना और समय पर मरम्मत न होना ऐसे संकटों को जन्म देता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: