लूणकरणसर में मौसम का कहर, तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि, खेतों में बिखरी फसलें
लूणकरणसर में मौसम का कहर, तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि, खेतों में बिखरी फसलें
लूणकरणसर। लूणकरणसर नगर पालिका क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई गांवों में छोटे-छोटे ओले भी गिरे। रोझा, सेहनीवाला, तेजाना, हरियासर सहित आसपास के गांवों में ओलावृष्टि की सूचना है।तेज हवाओं के कारण खेतों में कटाई के बाद इक_ी कर रखी गई ग्वार और मोठ की फसलों की ढेरियां बिखर गईं। अचानक आई आंधी से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। वहीं तेज हवाओं से विद्युत पोलों सहित अन्य नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक क्षेत्र में हुए नुकसान का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। ग्रामीणों और किसानों द्वारा अपने स्तर पर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के बाद किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ