Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

भामाशाह के सहयोग से बनेगा विद्यालय भवन, 5 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
3 months ago
भामाशाह के सहयोग से बनेगा विद्यालय भवन, 5 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को नापासर स्थित महात्मा गांधी सुगनचंद गंगाविशन बाहेती राजकीय विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। सुगनचंद गंगाबिशन बाहेती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण करवाया जाएगा।


इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शैक्षणिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण तथा अत्याधुनिक तकनीकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास में भामाशाहों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। यहां के अनेक भामाशाहों और दानदाताओं ने विद्यार्थियों के लिए भरपूर सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि सुगनचंद गंगाबिशन बाहेती चैरिटेबल ट्रस्ट के इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। यह कस्बे के हजारों बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा।

 


 गोदारा ने कहा कि अर्जित धन का उपयोग समाज सेवा के लिए करना अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने यहां यह 50 लाख रुपये की अत्याधुनिक सुविधा युक्त लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। इसमें 25 लाख रुपये विधायक निधि तथा 25 लाख रुपये नगर पालिका की ओर से व्यय किया जाएगा। गोदारा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह लाभदायक रहेगी। 
मंत्री गोदारा ने कहा कि कस्बे के राजीव गांधी स्टेडियम की सुविधाओं में विकास किया जाएगा, जिससे युवाओं को इसका और अधिक लाभ मिल सके।  उन्होंने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में नापासर में 40 करोड़ रुपये की लागत से उपजिला अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि आवंटन हो चुका है। शीघ्र ही निविदा जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 500 रोड लाइट्स लगाई गई हैं। शीघ्र ही 500 लाइटें और लगाई जाएंगी। दीपावली तक नगर पालिका को 80 लाख रुपये की जेट मशीन भी उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कस्बे में करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। शीघ्र ही यह सभी कार्य पूर्ण करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।


31 जुलाई को नापासर में होगी जनसुनवाई
 इस अवसर पर मंत्री गोदारा ने बताया कि 31 जुलाई को सुबह 11 से सायं 5 बजे तक नगर पालिका नापासर में जनसुनवाई आयोजित होगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा राजधानी के अलावा जिला, ब्लॉक, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर तक नियमित जनसुनवाई की जा रही है। इस दौरान प्राप्त होने वाले प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करवाया जा रहा है।
भामाशाह गंगाबिशन बाहेती ने कहा कि यह सहयोग मातृभूमि का ऋण उतारने का प्रयास मात्र है। इस सहयोग राशि से क्षेत्र के बच्चों को पढऩे का बेहतर वातावरण मिलेगा। वे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर कस्बे का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा आगे भी ऐसा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय नागरिक और गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी मौजूद रहे।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: