Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

संत रविदास की जयंती वर्ष पर निकला समरसता संकल्प कलश वंदन रथ

6 hours ago
संत रविदास की जयंती वर्ष पर निकला समरसता संकल्प कलश वंदन रथ

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ लालगढ़ स्टेशन के सामने स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज मंदिर से हुआ। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

रथ यात्रा विभिन्न निर्धारित पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान माता जी मंदिर, सूरसागर के पास गिन्नाणी, सांसद सेवा केंद्र, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज मंदिर, रेगर समाज बस्ती, लालेश्वर महादेव मठ, शिवबाड़ी, सोमेश्वर महादेव मंदिर, वल्लभ गार्डन, नागणेची माता मंदिर, पवनपुरी रोड तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने कलश वंदन कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का अभिनंदन किया। 

 


संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया रथ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते हुए बागीनाडा हनुमान जी मंदिर, रानीबाजार पहुंची, जहां श्रद्धा और उत्साह के साथ समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा का भव्य समापन हुआ।

 


मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर जिला प्रभारी ओम सारस्वत, जिला संयोजक एडवोकेट कौशल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, चंपालाल गेदर, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, जिला सहसंयोजक सुभाष वाल्मिकी, जितेंद्र सिंह, सोहनलाल प्रजापत, सरिता नाहटा, अशोक प्रजापत, सुनीता हटीला, विनोद करोल, रामकुमार व्यास, प्रकाश मेघवाल, विश्वजीत सिंह, फारुक चौहान, मंजूलता रावत, विजयालक्ष्मी राजपुरोहित, भगवान भाटी, अमित स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज जन उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: