Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों का बदला रुट, सफर करने से पहले पढ़े ये खबर

rk
6 hours ago
बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों का बदला रुट, सफर करने से पहले पढ़े ये खबर

बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों का बदला रुट, सफर करने से पहले पढ़े ये खबर 


बीकानेर। जोधपुर मंडल के कुचामन सिटी एवं नया खारड़िया स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 43 तथा उम्मेद एवं खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 35 व 39 पर गर्डर लगाने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य की वजह से ट्रेन नंबर 14707 हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस 26 व 29 सितंबर को हनुमानगढ़ से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग लालगढ़-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 25 सितंबर को ऋषिकेश से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर 28 सितंबर को ऋषिकेश से प्रस्थान कर बीकानेर-गोटन के मध्य 1 घंटा रेगुलेट रहेगी। काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल का नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन के साथ अकोला एवं मलकापुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। ऐसे में ट्रेन नंबर 17601 काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर 25 जुलाई काचीगुड़ा से प्रस्थान कर अकोला स्टेशन पर परिवर्तित समय 10:55 बजे आगमन एवं 11:00 बजे प्रस्थान तथा मलकापुर स्टेशन पर 12:18 बजे आगमन एवं 12:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 17602 श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा रेल सेवा 28 जुलाई से श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर मलकापुर स्टेशन पर परिवर्तित समय शाम 4.00 बजे आगमन एवं 4.02 बजे प्रस्थान तथा अकोला स्टेशन पर शाम 5.35 बजे आगमन एवं 17.40 बजे प्रस्थान करेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: