Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राज्य स्तरीय आयोजन से पूर्व हुआ पूर्वाभ्यास: ऊंटों पर जवानोंं ने दिखाई अपनी परफार्मेंस, 1200 बच्चों ने दी सांस्कृति प्रस्तुतियां

Bansal sadi
2 weeks ago
राज्य स्तरीय आयोजन से पूर्व हुआ पूर्वाभ्यास: ऊंटों पर जवानोंं ने दिखाई अपनी परफार्मेंस, 1200 बच्चों ने दी सांस्कृति प्रस्तुतियां

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरुवार को किया गया। संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने ध्वजारोहण किया। मार्चपास्ट की सलामी की तथा परेड का निरीक्षण किया।

इस दौरान परेड, बैंड, मार्चपास्ट, ऊंट दल सहित विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास की शुरुआत स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित हुआ 
स्टेडियम में परेड कमांडर आईपीएस प्रतीक के नेतृत्व में विभिन्न सुरक्षा एवं पुलिस बलों की टुकडिय़ों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। पूर्वाभ्यास में हाडी रानी महिला बटालियन अजमेर, बीकानेर की महिला एवं पुरुष पुलिस, जीआरपी, दसवीं बटालियन आरएसी बीकानेर, केंद्रीय कारागार, पंजाब पुलिस, तृतीय बटालियन आरएसी बीकानेर, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड तथा एनसीसी आर्मी विंग एवं गर्ल्स विंग सहित कुल 15 प्लाटूनों ने भाग लिया।


परेड में जवानों ने अनुशासन एवं समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कदमताल के साथ मार्चपास्ट किया। प्लाटून कमांडरों के नेतृत्व में टुकडिय़ों द्वारा निर्धारित स्वरूप में प्रस्तुतियां दी गई।
पूर्वाभ्यास के समय देश के विभिन्न भागों व प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। राजस्थानी मांगणियार लोक कलाकारों ने वंदे मातरम की भव्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा चरी, कालबेलिया,भवई व गेर नृत्यों की प्रस्तुति हुई।  कार्यक्रमों में उत्तरप्रदेश के मथुरा से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य, पश्चिमी बंगाल के पुरुलिया छाऊ व रायबेसे, उड़ीसा के पाइका नृत्यों ने दर्शकों को रोमांचित किया। करीब 1200 स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां  नरेश कुमार के नेतृत्व में दी गई।
ऊंट दल ने दी आकर्षक प्रस्तुति

 


पूर्वाभ्यास के दौरान ऊंट दल ने भी विशेष आकर्षण बिखेरा। ऊंट चेतक पर सवार कमांडर के नेतृत्व में सीमा प्रहरी धीरे-धीरे मैदान में प्रवेश करते हुए निर्धारित फॉर्मेशन में आए। ऊंट दल ने मुख्य अतिथि को सलामी देने के साथ ही दर्शकों का अभिवादन किया। इसके बाद ऊंटों द्वारा आमने-सामने की क्रॉसिंग, विभिन्न आकर्षक फॉर्मेशन तथा चारों कोनों पर गोलाकार सर्किल बनाने सहित कई रोमांचक प्रस्तुतियां दी गईं। ऊंट दल की सधी हुई एवं अनुशासित गतिविधियों ने पूर्वाभ्यास को विशेष रूप से आकर्षक बनाया।

 


बैंड दलों ने भी देशभक्ति एवं उत्साह से भरपूर धुनों की प्रस्तुति देते हुए परेड का जोश बढ़ाया। बैंड मार्च पास्ट के साथ समारोह स्थल पर देशभक्ति की भावना और अनुशासन का प्रभावी वातावरण नजर आया।
पूर्वाभ्यास के दौरान समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम, मंच व्यवस्था, परेड मार्ग, सलामी एवं अन्य प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं का भी बारीकी से परीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं प्रभारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा समारोह के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।मंच संचालन श्री चंद्र शेखर पारीक और श्री संजय पुरोहित ने किया॥


इस अवसर पर एडीजी पुलिस बीजू जॉर्ज जोसेफ,आईजी बीकानेरओमप्रकाश, डीआईजी  श्वेता धनखड़, जिला कलेक्टर निशांत जैन, एसपी मृदुल कच्छावा, सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडे, नगर निगम सीईओ सिद्धार्थ पलानीचामी समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, परेड से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न टुकडिय़ों के जवान उपस्थित रहे।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: