Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

रामनवमी पर ले आएं ये शुभ चीजें, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

rk
1 month ago
रामनवमी पर ले आएं ये शुभ चीजें, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

रामनवमी पर ले आएं ये शुभ चीजें, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

 रामनवमी का पर्व बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है, जो हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 मार्च महानवमी और रामनवमी भी मनाई जाएगी. इस अवसर पर भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा की जाती है, लेकिन मान्यता है कि कुछ खास वस्तुएं घर लाने से इस दिन का शुभ फल और भी बढ़ जाता है. कहा जाता है कि इन चीजों से घर में सुख-शांति आती है और नकारात्मकता दूर होती है. तो आइए जानते हैं कि रामनवमी पर क्या क्या चीजें लाना शुभ माना जाता है.

तुलसी का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. ऐसे में तुलसी का पौधा, जो भगवान विष्णु को प्रिय है, राम नवमी के दिन घर लाना बहुत शुभ माना जाता है. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है. राम नवमी के दिन घर में शंख लाना और पूजा के समय उसका उपयोग करना भी शुभ माना जाता है. शंख की ध्वनि से घर का वातावरण पवित्र होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. साथ ही यह मां लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करने वाला भी माना जाता है.

राम दरबार की तस्वीर
इस दिन श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति घर लाना अच्छा माना जाता है. इसे घर में स्थापित करने से परिवार में प्रेम और एकता बढ़ती है और भगवान का आशीर्वाद बना रहता है. राम नवमी पर श्रीराम यंत्र स्थापित करना भी लाभकारी माना गया है. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और बुरी नजर या नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षा मिलती है. परिवार के बीच तालमेल भी बेहतर होता है.

चांदी का सिक्का
इस दिन चांदी का सिक्का घर लाकर भगवान श्रीराम को अर्पित करना भी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और जीवन में शुभ परिणाम मिलने लगते हैं. चंद्र से जुड़े दोषों को कम करने में भी यह सहायक माना जाता है.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: