Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Bansal
2 months ago
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा (दान) से जुड़े कथित अनियमितता और चोरी के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार चंपत राय ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंपा। बीते सप्ताह मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे के दौरान चंपत राय की अनुपस्थिति के बाद से ही उनके पद छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। 

8 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
चढ़ावा चोरी मामले में अब तक रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में गिरफ्तार आरोपियों के नाम शामिल हैं, जबकि ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों के नाम इसमें नहीं हैं। 

एसआईटी जांच के बाद तेज हुई कार्रवाई
यह मामला 7 जून को सामने आया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। 

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज
इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। Sanjay Raut ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर के लिए दान की गई चांदी का हिसाब मांगा, जबकि Arvind Kejriwal ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: