Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

राजस्थान से आज से पलटेगा मौसम, 5 जिलों में कल बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बीकानेर में…

Bansal
10 months ago
राजस्थान से आज से पलटेगा मौसम, 5 जिलों में कल बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बीकानेर में…

राजस्थान से आज से पलटेगा मौसम, 5 जिलों में कल बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बीकानेर में…

राजस्थान में 23 जनवरी से मौसम में बदलाव नजर आएगा। राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर चलेगा। मौसम केन्द्र ने झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व मावठ होने की प्रबल संभावना है। एक और बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होने की संभावना है।

इसी के साथ 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24-25 जनवरी को अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने व कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: