Khulasa Online
Breaking
• भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • बॉलीवुड की यह दिग्गज सिंगर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • बॉलीवुड की यह दिग्गज सिंगर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

rk
1 month ago
मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। होली और धुलंडी के दिन प्रदेशभर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर कम आवाजाही दिखी और लोग धूप से बचते नजर आए। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राजस्थान में सबसे अधिक रहा। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर में 36.6 डिग्री, जैसलमेर में 36.5 डिग्री, बीकानेर और जालोर में 36.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन दोपहर के समय धूप तेज रहने की संभावना जताई है। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में 35.8 डिग्री, चूरू में 35.2 डिग्री, अजमेर में 34.5 डिग्री और पाली में 34.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। कई अन्य शहरों में भी पारा 35 डिग्री के पार रहा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: