Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में फिर ए​क्टिव होगा नया वेदर सिस्टम, बीकानेर में जारी हुआ ये अलर्ट

Bansal sadi
7 months ago
राजस्थान में फिर ए​क्टिव होगा नया वेदर सिस्टम, बीकानेर में जारी हुआ ये अलर्ट

 राजस्थान में फिर ए​क्टिव होगा नया वेदर सिस्टम, बीकानेर में जारी हुआ ये अलर्ट 

जयपुर। राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी की दस्तक तेज हुई है। इसी बीच मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है। राजस्थान में एक और वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। जिसके असर के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने भी कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। इससे पहले शनिवार को सात जिलों में शीतलहर का दौर चला। राज्य के अधिकतर शहरों में रात और दिन के तापमान में गिरावट हुई। प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। माउंट आबू में सबसे कम रात का पारा माइनस पांच डिग्री और सीकर में माइनस 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दो शहरों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार नागौर में 0.5, लूणकरणसर में 0.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम केन्द्र ने आज प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर व श्रीगंगानगर जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में 26 जनवरी को दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 जनवरी को तंत्र का सर्वाधिक असर रहने और बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: