Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, 21-22-23-24 अप्रेल को इन जिलों में आग उगलेगा सूरज

Bansal sadi
4 months ago
राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, 21-22-23-24 अप्रेल को इन जिलों में आग उगलेगा सूरज

राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, 21-22-23-24 अप्रेल को इन जिलों में आग उगलेगा सूरज

राजस्थान में गर्मी का असर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं उष्णलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। राज्य में न्यूनतम तापमान पाली में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 24 अप्रेल तक उष्णलहर का असर रहेगा। इस दौरान धीरे-धीरे एक से 2 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने 21 अप्रेल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लू चलने का अलर्ट जारी​ किया गया है। 22 और 23 अप्रेल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के लिए ऊष्ण लहर का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 24 अप्रेल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली और खैरथल-तिजारा के लिए ऊष्ण लहर का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे एवं बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर सर्वे कर जरूरतमंदों को ओआरएस पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। 108 एंबुलेंस में भी गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयां, आइस पैक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: