Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

राजस्थान- ग्रामीण घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ा फैसला,25 दिन बाद ही करवा सकेंगे नई बुकिंग

Bansal
6 months ago
राजस्थान- ग्रामीण घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ा फैसला,25 दिन बाद ही करवा सकेंगे नई बुकिंग


राजस्थान- ग्रामीण घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ा फैसला,25 दिन बाद ही करवा सकेंगे नई बुकिंग
जयपुर।  राजस्थान में अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही करा सकेंगे। करीब 10 दिन पहले कंपनियों ने रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए बुकिंग अवधि को बढ़ाकर 45 दिन किया था।
संचालकों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में उपयोग कम होने के कारण सिलेंडर की बुकिंग सामान्यत: भी एक माह या उससे ज्यादा के अंतराल में आती है। टाइम बढऩे से डिलीवरी का समय और ज्यादा बढ़ गया था।
वहीं, शहरी क्षेत्रों में बुकिंग 25 दिन बाद ही हो रही है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अचानक बढ़ गई थी डिमांड
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 12 दिन पहले संसद में ग्रामीण इलाकों में सिलेंडर बुकिंग टाइम बढ़ाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एक सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर 45 दिन बाद ही मिलेगा।
यानी दो सिलेंडरों के बीच अब कम से कम 45 दिन का अंतर रखना जरूरी होगा। इसके बाद से राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में लोगों को परेशानी हो रही थी।
सर्वर में खराबी की अब भी शिकायतें
गैस किल्लत के चलते बढ़ी पैनिक बुकिंग के कारण तेल कंपनियों (ढ्ढह्रष्टरु, क्चक्कष्टरु, ॥क्कष्टरु) के सर्वर में आए दिन दिक्कत आ रही है। कभी बुकिंग नहीं हो रही तो कभी बुकिंग के बाद मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नहीं मिल रहा।
इस कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ शहरी क्षेत्र की एजेंसियों पर अब भी उपभोक्ताओं की भीड़ बुकिंग करवाने को लेकर देखने को मिल रही है।
कॉमर्शियल केवल 20 फीसदी सप्लाई
प्रदेश में अब भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी है। दूसरी प्रायोरिटी के सेक्टर वाले व्यापारियों (ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट या अन्य ईकाइ संचालक) को अब भी एक माह की कुल खपत का 20 फीसदी ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं।
इसके लिए भी एजेंसियों को लिखित में कंपनियों को बताना पड़ रहा है कि किस उपभोक्ता को कितने कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई किए है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: