Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

33 जिलों में आज बारिश की संभावना, बीकानेर में भी जारी हुआ येलो अलर्ट

Bansal sadi
1 day ago
33 जिलों में आज बारिश की संभावना, बीकानेर में भी जारी हुआ येलो अलर्ट

 33 जिलों में आज बारिश की संभावना, बीकानेर में भी जारी हुआ येलो अलर्ट 

बीकानेर। विदाई से पहले राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी जयपुर सहित सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर शनिवार तड़के तक जारी रहा। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते 3 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक बारिश खण्डार (सवाईमाधोपुर) में पांच इंच दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, कोटा, झालावाड़, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, और बारां सहित कई जिलों में दिनभर बारिश की झड़ी लगी रही। बारिश से तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होने के साथ ही आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारां जिले में भैंसासुर नदी और बाण गंगा नदी में पानी की अच्छी आवक होने से उनका जलस्तर बढ़ गया। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालक नदी में पानी के बीच से पैदल ही अपने दुपहिया वाहन निकालते दिखे।

 भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए शनिवार को सवाई माधोपुर, झालावाड़ और करौली जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। विद्यालयों का समस्त शिक्षक एवं अन्य स्टाफ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा। साथ ही तीनों जिलों के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी 5 सितम्बर को अवकाश रहेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेयकर्मी विभागीय निर्देशानुसार नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे।

मौसम केंद्र जयपुर ने आज सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: