Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

6 hours ago
राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

बीकानेर। राजस्थान में भारी बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। हालांकि, शुक्रवार को भी 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। गुरुवार को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और सिरोही में 2 इंच तक बारिश हुई। जैसलमेर में तेज बारिश के चलते बरसाती नदियां बहने लगीं। वहीं, त्रिवेणी नदी के बहने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हो गई है। पिछले 48 घंटों के दौरान बांध का गेज 27 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। शुक्रवार को प्रदेश के 16 अगस्त से बारिश का दौर कमजोर पड़ेगा और केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी, जबकि भारी बारिश का दौर अगले एक सप्ताह के लिए थम जाएगा। कहां कितनी हुई बारिश: गुरुवार को सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा के बनेड़ा में 50 मिमी दर्ज हुई। चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बारां, धौलपुर, जैसलमेर, जोधपुर, सिरोही में भी एक इंच से बरसात हुई। इसके अलावा उदयपुर, श्रीगंगानगर, टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, नागौर, कोटा, करौली, डूंगरपुर, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, बांसवाड़ा और अलवर जिले में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

 बारिश के कारण जैसलमेर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 38.5, चूरू में 36.2, बीकानेर में 35.3, जोधपुर में 33.3, बाड़मेर में 32.3, पिलानी में 35.9, अलवर में 36, दौसा में 35.8 और हनुमानगढ़ में 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग की ओर से 14 अगस्त को जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। बीकानेर में सुबह से ही धूप तेज रही।  

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: