Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

दीपावली से पहले  मकान पर छापा, मिला 780 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक, मचा हड़कंप

Bansal
2 weeks ago
दीपावली से पहले  मकान पर छापा, मिला 780 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक, मचा हड़कंप

दीपावली से पहले  मकान पर छापा, मिला 780 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक, मचा हड़कंप

बीकानेर। दीपोत्सव से पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगरपालिका टीम ने मोमासर बास स्थित एक मकान से करीब 780 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, नगरपालिका को सूचना मिली थी कि मोमासर बास निवासी रमजान द्वारा अपने मकान में अवैध रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर अधिशाषी अधिकारी के निर्देशानुसार सफाई निरीक्षक कमल चांवरिया के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों की टीम ने संबंधित मकान पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मकान में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन का भंडारण मिला। टीम ने मौके से करीब 780 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त कर नगरपालिका स्टोर में रखवा दी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगरपालिका ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: