नशे के दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को किया जागरूक, जन जागरूकता बैठक आयोजित
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार नशे के खिालाफ अभियान जारी है। इसी के चलते पुलिस द्वारा नशे पर एक्शन के साथ-साथ जन जागरूकता अभियान चलाकर जागरूकत किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आईजी ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर की अध्यक्षता में पुलिस थाना कोलायत में सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नशे के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया तथा नशे के विरुद्ध सामूहिक रूप से आवाज उठाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मृदुल कछावा, जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर, बनवारी लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, राजेश नायक, उपखण्ड अधिकारी, कोलायत, संग्राम सिंह, वृत्ताधिकारी कोलायत सहित वृत्त के समस्त थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ