Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पीटीईटी की परीक्षा 14 जून को, एक लाख सीटों पर सवा लाख दावेदार

Bansal
4 months ago
पीटीईटी की परीक्षा 14 जून को, एक लाख सीटों पर सवा लाख दावेदार

पीटीईटी की परीक्षा 14 जून को, एक लाख सीटों पर सवा लाख दावेदार
बीकानेर।   बीकानेर राज्य के बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 14 जून को आयोजित होगी। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने परीक्षा केंद्रों के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 25 मई तक परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्रदेश के 944 बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की करीब 1.07 लाख सीटें निर्धारित हैं, जबकि इन सीटों के लिए लगभग 1.26 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
पीटीईटी परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। पिछले वर्ष भी पीटीईटी परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, लेकिन ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए करीब 1.10 लाख विद्यार्थियों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया था। ऐसे में इस बार भी प्रतिस्पर्धा सीमित रहने की संभावना जताई जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: