Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

राजस्थान पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, इस दिन निकलेगी प्रधान-सरपंच और वार्डों के आरक्षण की लॉटरी

Bansal
3 months ago
राजस्थान पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, इस दिन निकलेगी प्रधान-सरपंच और वार्डों के आरक्षण की लॉटरी
राजस्थान पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, इस दिन निकलेगी प्रधान-सरपंच और वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 
 
जयपुर। राजस्थान में सितंबर से नवंबर के बीच प्रस्तावित पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों (एसडीएम/एसडीओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकालने के अधिकार सौंप दिए हैं।
 
प्रदेश में इस बार 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को लेकर राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 
5 अगस्त तक आएगी ओबीसी आयोग की रिपोर्ट
पंचायती राज विभाग के अनुसार, ओबीसी आयोग की रिपोर्ट 5 अगस्त तक आने की संभावना है। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार सरपंच, उपसरपंच, प्रधान सहित विभिन्न वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके तहत आरक्षण की लॉटरी जिला और उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी।
 
कलेक्टर और एसडीएम की निगरानी में होगी लॉटरी
संभावना है कि जिला परिषद वार्डों और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर की निगरानी में निकाली जाएगी। वहीं पंचायत समिति वार्ड, ग्राम पंचायत वार्ड, सरपंच और उपसरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी उपखंड स्तर पर एसडीओ या एसडीएम की देखरेख में आयोजित होगी।
 
पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों और ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं। आरक्षण की लॉटरी के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी होने की संभावना है, जिसके बाद नामांकन और मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: