Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सुबह सुबह 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, कई बिल्डिंग गिरीं, तीन की मौत,सुनामी की चेतावनी जारी

rk
2 weeks ago
सुबह सुबह 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, कई बिल्डिंग गिरीं, तीन की मौत,सुनामी की चेतावनी जारी

सुबह सुबह 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, कई बिल्डिंग गिरीं, तीन की मौत,सुनामी की चेतावनी जारी 

मनीला। फिलीपींस में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी। भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। इसका केंद्र फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के निकट जमीन से लगभग 35 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

37 इमारतों को नुकसान
अधिकारियों के मुताबिक भूकंप से अब तक 37 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें अधिकांश दुकानें, कार्यालय और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। कई क्षेत्रों में लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ समुद्री तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा बना हुआ है।

138 आफ्टरशॉक दर्ज
फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (PHIVOLCS) के अनुसार भूकंप के बाद सुबह तक 138 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए हैं। इन झटकों की तीव्रता 1.3 से लेकर 6.7 तक रही। विशेषज्ञों का कहना है कि आफ्टरशॉक कई दिनों या हफ्तों तक जारी रह सकते हैं और इससे पहले से क्षतिग्रस्त भवनों को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है।

'रिंग ऑफ फायर' में स्थित है फिलीपींस
फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान प्रशांत महासागर के Ring of Fire क्षेत्र में स्थित हैं। यह दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की लगातार गतिविधियों के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। इसी कारण फिलीपींस दुनिया के सबसे अधिक प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित देशों में शामिल है। यहां हर वर्ष कई भूकंप और उष्णकटिबंधीय चक्रवात आते हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य जारी हैं तथा प्रशासन ने लोगों से समुद्र तटों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: