पशुओं के ठाण में छिपाकर रखे डोडा और अफीम, पुलिस ने दबिश देकर ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध डेाडा और अफीम जब्त की है। आरोपी ने शातिर तरीके से डोडा और अफीम को छिपाकर रखा था। जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कक्कू गांव की रोही में स्थित राहड़ की ढ़ाणी में कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 310 ग्राम अफीम और 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मादक पदार्थ अपने पशुओं के छपरे और ठाण में छिपाकर रखे थे जहां पर आसाराम द्वारा पशुओं के छपरे में एक स्टील के डिब्बे में मिट्टी के अंदर दबाकर रखी 310 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा पशुओं के ठाण में छिपाकर रखा 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने आरोपी आसाराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ