Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, ये निकला लूट का मास्टर मांइड

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर में लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, ये निकला लूट का मास्टर मांइड

बीकानेर में लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, ये निकला लूट का मास्टर मांइड
बीकानेर। शहर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे से पहले ही लूट की वारदात को अंजाम देने वाले को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में फर्म का मुनीम ही लूट का मास्टरमाइंड निकला। जानकारी के अनुसार आज कृषि मंडी में लूट की सूचना के बाद एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को मुनीम की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिस पर सख्ती से पूछताछ में उसने राज खोल दिया। जानकारी मिली है कि दुलाराम ने स्वीकार किया कि उसने नकदी हड़पने के लालच में यह पूरी साजिश रची थी। उसने खुद ही पैसे कहीं छिपा दिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 4.5 लाख रुपए की पूरी राशि बरामद कर ली है। वारदात का त्वरित खुलासा होने पर मंडी व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। गौरतलब रहे कि कच्ची आढ़त मंडी की दुकान नंबर 13 पर संचालित फर्म बृजमोहन बृजवल्लभ के मुनीम दुलाराम से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने नकदी से भरा बैग छीन लेने की बात सामने आई। दुलाराम एसबीआई बैंक से ये रूपये लेकर आ रहा था। इस वारदात में शामिल दो युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: