अवैध पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज
अवैध पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित बॉम्बे मॉल की एक दुकान पर पुलिस ने दबिश देकर बिना लाइसेंस रखे पटाखे जब्त किए। पुलिस उपनिरीक्षक रतनलाल ने विकास मंच के पार्षद एवं दुकानदार रमेश कुमार राजपुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को मुखबिर से दुकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, दुकान संचालक से पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान दुकान में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिला। पुलिस ने सुरक्षा मानकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।
पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपावली के मद्देनजर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों में सतर्कता बढ़ने की संभावना है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ