Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नशे पर पुलिस का प्रहार, लाखों की एमडी के साथ तीन गिरफ्तार, वाहन जब्त

Bansal
2 months ago
नशे पर पुलिस का प्रहार, लाखों की एमडी के साथ तीन गिरफ्तार, वाहन जब्त

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थाो के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने लाखों रूपए की एमडी के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में व्यास कॉलोनी पुलिस टीम ने कार्रववाई करते हुए एमडी जब्त की है। थानाधिकारी देवेन्द्र राठौड़ की टीमों ने यह कार्रवाई की है।

 

थाना स्तर पर गठित टीम ने घड़सीसर पुलिया के पास एक ब्रेजा कार में मौजूद जामसर थाना क्षेत्र के रहने वाले राधेश्याम देदड़ को 27 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक ब्रेजा कार को भी जब्त किया है। वहीं दूसरी टीम ने स्वर्ण जयंती आवासीय कॉलोनी रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक शिफ्ट कार को रोका और पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान प्रेम कुमार के पास से 30.91 ग्राम एमडी जब्त की।

 

वहीं कार में मौजूद दूसरे साथी अशोक विश्नोई के पास से 30.81 ग्राम एमडी जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी देवेन्द्र राठौड़, लक्ष्मण सिंह, सुशीला मीणा, मुकेश मीणा, केशराराम, हरफूल, नरेश, अमरङ्क्षसह, हनुमान, मनराम, सुनीता शामिल रहें। पुलिस के अनुसार आरेापी लंबे समय से नशीले पदार्थो की तस्करी में लिप्त थे। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: