पुलिस का एक्शन: दो वारदातों का पर्दाफाश, शत-प्रतिशत माल बरामद, दो गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। नापासर में दो वारदातों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदातों के राज से पर्दा उठा दिया है। इस सम्बंध में एसपी के निर्देशन में थानाधिकारी कविता पूनिया की टीम ने कार्रवाई की है। इस सम्बंध में 12 मार्च को दीनदयाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके व उसके भाई के मकानों में सेंंधमारी कर ताले तोड़े और सोने, चांदी के आभूषण, 3 मोबाइल, 23 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने जांच करते हुए शेरेरा के रहने वाले डालाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है।
इसी तरह 1 अगस्त को ललित गहलोत, गजेन्द्र सिंह के प्रतिष्ठान श्रीराम मिष्ठान भंडार, सब्जी की दुकान से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर नगदी, मिठाई के डिब्बे चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाले और जांच करते हुए साधासर निवासी खुमाराम जाट को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी किए गए मिठाई के डिब्बे सहित 100 प्रतिशत माल बरामद किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ