खुलासा न्यूज, बीकानेर। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करने वाले और प्रचारित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 को पकड़ा है। यह कार्रवाई नागौर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, हैरी बॉक्सर, रोहित गोदारा, राजू मांजू सहित अन्य अपराधियों को फॉलो करने और उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले युवाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नौ गैरशातिर व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
सोशल मीडिया पर अपराधियों और गैंगस्टरों का महिमामंडन युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ