Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अवैध बजरी परिहवन पर पुलिस की कार्यवाही, नाकाबंदी में ओवरलोड डंपर जब्त किए

2 weeks ago
अवैध बजरी परिहवन पर पुलिस की कार्यवाही, नाकाबंदी में ओवरलोड डंपर जब्त किए


अवैध बजरी परिहवन पर पुलिस की कार्यवाही, नाकाबंदी में ओवरलोड डंपर जब्त किए
बीकानेर। जसरासर पुलिस ने एनएच-20 पर नाकाबंदी के दौरान बजरी से ओवरलोड दो डंपर जब्त किए। इन वाहनों के पास आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले।
जसरासर थाना अधिकारी सीआई आलोक सिंह ने बताया कि जांच के दौरान दो डंपरों को रोका गया। ड्राइवर्स ने अपनी पहचान चुनाराम जाट और राजूराम जाट, दोनों निवासी बीदासर के रूप में बताई। दोनों डंपरों में बजरी भरी हुई थी।
कांटे पर वजन कराने पर एक वाहन में 60.505 टन और दूसरे में 58.750 टन बजरी पाई गई, जो निर्धारित सीमा से काफी अधिक थी। इसके साथ ही ड्राइवर वाहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत दोनों डंपरों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: