Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, तीनों की मौके पर ही मौत

Bansal
2 weeks ago
दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, तीनों की मौके पर ही मौत


दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, तीनों की मौके पर ही मौत
पल्लू। हनुमानगढ़ के पल्लू में मां ब्रह्माणी के दर्शन करने पैदल जा रहे चार युवकों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को रेफर किया गया। चारों युवक एक ही परिवार के थे और किकरालिया गांव से निकले थे।
: पल्लू हनुमानगढ़ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पल्लू-नोहर मेगा हाईवे पर रविवार अलसुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मां ब्रह्माणी के दर्शन करने के लिए पैदल जा रहे युवकों के जत्थे को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
दर्शन के लिए पैदल निकले थे युवक
थाना प्रभारी जगदीश के अनुसार, रावतसर तहसील के किकरालिया गांव से युवकों का एक जत्था रविवार अलसुबह मां ब्रह्माणी के दर्शन करने के लिए पैदल रवाना हुआ था। प्रथम शारदीय नवरात्र के अवसर पर युवक मंदिर में धोक लगाकर मन्नत मांगने जा रहे थे। इसी दौरान पल्लू से करीब 16 किलोमीटर दूर झेदासर और माहेला गांव के बीच पल्लू-नोहर मेगा हाईवे पर हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, पैदल जा रहे युवकों को पीछे से तेज रफ्तार में आई पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
हादसे में किकरालिया गांव निवासी अशोक 21 पुत्र राजू, अजय  27 पुत्र हंसराज और मोहित  22 पुत्र कुलदीप की मौत हो गई। वहीं, रुपेश  25 पुत्र दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए चारों युवक एक ही परिवार के चाचा-ताऊ के बेटे थे। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
पिकअप छोडक़र चालक फरार
हादसे के बाद पीछे से आ रहे एक कार चालक ने पिकअप गाड़ी का पीछा किया और उसे रुकवा लिया। हालांकि, पिकअप चालक गाड़ी छोडक़र मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मृतकों के परिजनों ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाने के साथ अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब हादसे के संबंध में जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: