Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

हमारी मूंगफली के तेल से किस्मत चमका रहे दूसरे स्टेट, सालाना एक करोड़ बोरी का निर्यात

rk
4 months ago
हमारी मूंगफली के तेल से किस्मत चमका रहे दूसरे स्टेट, सालाना एक करोड़ बोरी का निर्यात

हमारी मूंगफली के तेल से किस्मत चमका रहे दूसरे स्टेट, सालाना एक करोड़ बोरी का निर्यात

बीकानेर। प्रदेश ही नहीं देश में गुणवत्तापूर्ण मूंगफली उत्पादन में सिरमौर बीकानेर जिला होने के बावजूद यहां के किसानों से लेकर उद्यमियों तक के हाथ पल्ले ज्यादा कुछ नहीं पड़ रहा है। सालाना एक करोड़ बोरी मूंगफली बीकानेर की मंडियों से ट्रकों में भरकर देशभर में और विदेशों में जाती है। गिनी-चुनी ऑयल मिलों को छोड़कर मूंगफली फूड प्रोसेसिंग की इकाइयां बीकानेर में नहीं है। मूंगफली का छिलका हटाकर उसके गोटे से खाद्य प्रोडक्ट्स बनाने, तेल निकालने, पशु आहार तैयार करने सहित कई तरह के उद्योग यहां पनप सकते है। परन्तु सरकारी अनदेखी के चलते यह सब दूसरे राज्य कर रहे है। मूंगफली की प्रोसेसिंग यूनिट्स नहीं लगी होने का नुकसान किसानों को भी होता है। मूंगफली के पूरे दाम नहीं मिल पाते।

स्थानीय खरीददार कम होने से माल मंडियों में कई दिनों तक पड़ा रहता है। साथ ही मूंगफली की प्रोसेसिंग यूनिट्स से पैदा होने वाले रोजगार और कामगारों से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का पहिया भी घूम सकता है। इस बार गुजरात में बेमौसम बरसात से वहां की मूंगफली की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। दूसरी तरफ देश में बीकानेर की मूंगफली की क्वालिटी का डंका बज रहा है। अकेली बीकानेर अनाज मंडी में इस सीजन में सवा करोड़ बोरी मूंगफली का कारोबार रहने का अनुमान है। इसमें से 60 लाख बोरी गुजरात सहित अन्य राज्यों में निर्यात हो चुका है। प्रदेश में सीजन में सवा करोड़ बोरी मूंगफली का निर्यात रहने वाला है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: