Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: पिस्टल नुमा लाइटर दिखाकर फैलाई दहशत, पुलिस ने कार की जब्त

Bansal
4 months ago
बीकानेर: पिस्टल नुमा लाइटर दिखाकर फैलाई दहशत, पुलिस ने कार की जब्त

बीकानेर: पिस्टल नुमा लाइटर दिखाकर फैलाई दहशत, पुलिस ने कार की जब्त  

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर कस्बे में हनुमान मंदिर के पास गुरुवार रात कार सवार युवकों द्वारा पिस्टल जैसी वस्तु दिखाकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर कार को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ज्वेलर्स लालचंद सोनी अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास एक कार में सवार युवक हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु लेकर नीचे उतरा और उसे उनकी ओर तान दिया। अचानक हुई इस घटना से घबराए लालचंद सोनी सीधे पुलिस थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध कार की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस को संदिग्ध वाहन राजासर की रोही में खड़ा मिला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से पिस्टल नुमा लाइटर बरामद हुआ।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: