Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की नई धमकी, मंत्री बोले- 'हमारे हिस्से का पानी छुआ तो हाथ काट देंगे'

rk
2 weeks ago
सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की नई धमकी, मंत्री बोले- 'हमारे हिस्से का पानी छुआ तो हाथ काट देंगे'

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की नई धमकी, मंत्री बोले- 'हमारे हिस्से का पानी छुआ तो हाथ काट देंगे'

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। सिंधु जल समझौते को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर किसी ने पाकिस्तान के हिस्से के पानी को छूने की कोशिश की, तो "उसके हाथ काट दिए जाएंगे।" उनका यह बयान पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर प्रसारित हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मुसादिक मलिक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच जल विवाद और गहरा गया है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में "पानी का नल" है और वे कह रहे हैं कि पाकिस्तान को पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कोई भी देश इस समझौते को एकतरफा समाप्त नहीं कर सकता। भारत ने पहलगाम आतंकी हमला के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। इसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया और स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद और सामान्य संबंध साथ-साथ नहीं चल सकते।


नरेंद्र मोदी ने पहले कहा था कि "आतंक और बातचीत साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।" वहीं राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है और देश आतंकवाद को समर्थन देने वालों तक सिंधु का पानी नहीं पहुंचने देगा।

पाकिस्तान के मंत्रियों के हालिया बयानों से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ने की आशंका है। हालांकि, इस मुद्दे पर दोनों देशों के आधिकारिक रुख और भविष्य की कार्रवाई पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: