Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पीएम मोदी का एमजीएसयू में होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, 1726 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

rk
2 weeks ago
पीएम मोदी का एमजीएसयू में होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, 1726 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पचपदरा में होने वाले समारोह का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रात: 9.30 बजे से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के नवचयनित 1726 युवाओं को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश, स्वागत किट और नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने शुक्रवार को आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

 

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षा के 50 व्याख्याता, 63 वरिष्ठ अध्यापक, पंचायत राज के 28 ग्राम विकास अधिकारी, 1490 सहायक कर्मचारी, 44 टेक्नीशियन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4 छात्रावास अधीक्षक, सहकारिता विभाग के 6 निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, कृषि विभाग के 2 कनिष्ठ अभियंता और 2 कृषि अधिकारी, कॉलेज शिक्षा के 3 एसिसटेंट प्रोफेसर, पुलिस विभाग के 8 कांस्टेबल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के 4 प्रोग्रामर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।  

 

इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण आदि मौजूद रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: