Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पीबीएम अस्पताल में बने शौचालय की दीवार गिरी, दो जने घायल

rk
3 months ago
पीबीएम अस्पताल में बने शौचालय की दीवार गिरी, दो जने घायल


पीबीएम अस्पताल में बने शौचालय की दीवार गिरी, दो जने घायल
बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर परिसर में सुलभ शौचालय की दीवार से अचानक पत्थर गिर गए। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पत्थरों के गिरने से तेज धमाके की आवाज आई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह से ही क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और शौचालय की दीवार से पत्थर नीचे आ गिरे। पत्थरों के गिरने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
यह सुलभ शौचालय लगभग एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हुआ था। इतने कम समय में दीवार से पत्थरों का गिरना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
परिसर के केयरटेकर चंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत ट्रोमा अस्पताल प्रशासन को दी गई। अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिसर को सुरक्षित करने के निर्देश दिए।
फिलहाल, प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #pbm #bikaner
Share: