Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

जेईई मैन में सिंथेसिस के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

rk
2 weeks ago
जेईई मैन में सिंथेसिस के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
जेईई मैन में सिंथेसिस के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
 
बीकानेर। सिंथेसिस के जेईई डिवीज़न के हैड पंकज मेंहदीरता के अनुसार जेईई मैंस के द्वितीय चरण की परीक्षा सीबीटी मोड में अप्रेल महीने में आयोजित हुई थी। कल घोषित परिणाम में इंस्टिट्यूट के 30 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक पर्सेन्टाइल स्कोर प्राप्त किए है। जिनमें श्रीराम कुम्हार ने 99.54 परसेंटाइल के साथ 7425 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। इनके पिता पुनामा राम कुमार किसान व माता हीरा देवी गृहणी है। इसी प्रकार दिवाकर पुरोहित ने 99.47 परसेंटाइल के साथ 8584 ऑल इंडिया रैंक, हर्षित तातेड़ ने बारहवीं के साथ 99.20 परसेंटाइल से 12857 ऑल इंडिया रैंक, मधुसूदन स्वामी ने 99.19 परसेंटाइल के साथ 12922 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।
अन्य उच्च परसेंटाइल प्राप्त करने वालों में कन्हैया लाल तर्ड,मनिषा बेनीवाल, केशव शर्मा, तेजस साहू, कुनाल प्रजापत, किशोर, राकेश रिंटोड, महेंद्र दान, संस्कृति मोदी, विष्णु पूनिया, कौशल लुनिया, तनुश्री, हर्षित प्रजापत, दीनदयाल भादू, तनुश्री चौधरी, वासुदेव शर्मा, गर्वित पाण्डेय, साकेत तँवर, आदेश कुमार बिश्नोई, गौतम कुमावत, जिज्ञासा पालीवाल, कैलाश और रामनिवास शर्मा प्रमुख हैं। विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स, सिंथेसिस के गुरूजनों और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया। सभी गुरूजनों ने बच्चों को जेईई एडवांस के लिए कठोर परिश्रम की सलाह दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: