खुलासा न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों और तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में शेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई की टीम ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो के सप्लायर को पकड़ा है। पुलिस टीम ने करीब डेढ़ वर्ष से नशीले पदार्थो के मामले में फरार चल रहे अफीम सप्लायर तोलियासर निवासी आंनद पुत्र काशीराम राजपुरोहित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 6 जुलाई को आरोपी की शादी होनी थी और 3 जुलाई को हल्दी की रस्म के बाद बनोरे के भोज में शामिल होकर भोजन कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ