खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अफीम के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बीछवाल पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में आरटीओ रोड़ इंडियान गैस गौदाम के पास एक को रोका। जिससे पुछताछ करने के बाद आरोपी के पास से पुलिस ने 590 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। अवैध अफीम के साथ पुलिस ने राधाकिशन विश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी दिगपाल ङ्क्षसह, रामनिवास, रविकुमार, भगवानाराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ