Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, अवैध डोडा के साथ तीन को पकड़ा

Bansal sadi
1 month ago
ऑपरेशन नीलकंठ: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, अवैध डोडा के साथ तीन को पकड़ा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में लगातार बीकानेर जिले की पुलिस नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई की इसी कड़ी में नयाशहर पुलिस टीम ने तीन कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थाानाधिकारी सुरजीत कुमार की टीमों ने यह कार्रवाई की हे।  पहली कार्रवाई- नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने पहली कार्रवाई गणेश फील्ड क्षेत्र में की है। जहां पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जीवण नाथ जी बगेची के पास रहने वाले श्रवण कुमार को अवैध डोडा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने श्रवण के पास से 1 किलो 420 ग्राम डोडा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुछताछ में जुटी है। 

 


दूसरी कार्रवाई- पुलिस ने संसोलाव तालाब के पास में दूसरी कार्रवाई की। जहां पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जम्भेश्वर नगर क्षेत्र में रहने वाले इन्द्रपाल को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 1 किलो 535 ग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। 

 


तृतीय कार्रवाई- पुलिस टीम ने भैरू कुटिया के पास तीसरी कार्रवाई की। जहां पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडीवी कॉलोनी में रहने वाले प्रेमसुख को 7 किलो 600 ग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों कार्रवाई करने वाली टीम में कपिल कुमार, प्रदीप कुमार की विशेष भूमिका रही। वहीं सुरजीत कुमार थानाधिकारी, राकेश गादेारा, हरपाल ङ्क्षसह, मंजीत कौर, कृष्ण कुमार, प्रवीणा, हेमराज, जेसाराम, शीशराम, राजाराम, विकास, प्रहलाद राम शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: