Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

ऑपरेशन नीलकंठ: एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Bansal
6 hours ago
ऑपरेशन नीलकंठ: एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन नीलकंठ: एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

हदां पुलिस ने खारिया मल्लिनाथ निवासी 33 वर्षीय राकेश बिश्नोई को पकड़ा, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर हुई कार्रवाई

श्रीकोलायत। बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत हदां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और कोलायत सीओ जयपालसिंह जैतावत के निर्देशन में थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित राकेश पुत्र बंशीलाल बिश्नोई (33), निवासी खारिया मल्लिनाथ, थाना हदां, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल बस्तीराम, कांस्टेबल श्रीकांत, दीपाराम, सुखवीर और कर्मसिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: