राजस्थान के प्राइवेट हॉस्पीटल के लिए जारी किया गया नया नियम, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में प्राइवेट हॉस्पीटल में इलाज लेने वाले मरीजों को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। जिसकी पालना कल 30 सितंबर से करनी होगी। जिसको लेकर अब विरोध के स्वर भी दिखाई देने लगे है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां योजना) के तहत भर्ती गंभीर मरीजों और उन्हें देख रहे डॉक्टरों की हर 8 घंटे में फोटो अपलोड करनी होगी। राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी ने प्राइवेट हॉस्पिटलों के लिए नया फरमान जारी किया है।
जो कि 30 सितंबर से लागू होगा। नए आदेश के मुताबिक- प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती मरीज और डॉक्टर की फोटो मां योजना के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इस फोटो में मरीज के बेड और उसके पीछे लगे मॉनिटर, जिसमें मरीज की पल्स रेट, ऑक्सीजन लेवल समेत दूसरी मॉनिटरिंग भी शो होना अनिवार्य है। ये फोटो जियो टैगिंग करते हुए पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के नए फरमान में डे-केयर में आए उन मरीजों के लिए भी ये लागू है, जो सुबह आकर शाम तक ट्रीटमेंट करवाकर वापस घर लौट जाते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ