खुलासा न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पैदल मार्च किया। एसपी के निर्देशन में यह पैदल मार्च एसएचओ कविता पूनिया के अगुवाई में किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने कई किलोमीटर तक पैदल मार्च कर आमजन से संवाद किया। पुलिस ने आमजन को जागरूक करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के लिए भी आग्रह किया। इस दौरान पुलिस टीम ने गोकुल सर्किल, परशुराम सर्किल, करमीसर तिराहा यह गश्त की गयी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ