Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

नौतपा में ग्रहों का शुभ संयोग, 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक फायदा और सफलता

rk
6 hours ago
नौतपा में ग्रहों का शुभ संयोग, 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक फायदा और सफलता

नौतपा में ग्रहों का शुभ संयोग, 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक फायदा और सफलता

Nautapa Effects 2026: इस वर्ष नौतपा की शुरुआत 25 मई 2026 से होगी और यह 2 जून 2026 तक चलेगा। यह अवधि सामान्यतः भीषण गर्मी के लिए जानी जाती है जब सूर्य की तीव्रता अपने चरम पर होती है। नौतपा के ये 9 दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष माने जाते हैं क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर देखने को मिलता है। इस बार नौतपा में सूर्य, मंगल, शुक्र और राहु जैसे प्रमुख ग्रहों के साथ-साथ चंद्रमा भी अपनी स्थिति में परिवर्तन करेगा। इससे  7 ग्रहों के गोचर असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। कुछ जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ और परिवर्तनकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि नौतपा 2026 के ये 9 दिन किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाले हैं और किसे विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

मेष राशि

नौतपा के 9 दिनों में होने वाले ग्रह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहे हैं। इस अवधि में भाग्य पूरी तरह साथ देगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होते नजर आएंगे। करियर और व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे, जिससे सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए नौतपा का यह समय तरक्की और नए अवसरों से भरपूर रह सकता है। इस दौरान आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा और लोग आपकी प्रगति से प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में यदि आप खर्चों पर नियंत्रण रखते हैं तो बचत बढ़ने के भी संकेत हैं, जिससे भविष्य में स्थिरता मिल सकती है।
 
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नौतपा के ये दिन मानसिक शांति और सकारात्मकता लेकर आ सकते हैं। जीवन में एक तरह की स्थिरता और सुकून का अनुभव होगा, जिससे तनाव कम महसूस होगा। माता-पिता और परिवार का सहयोग भी इस समय भरपूर मिलेगा, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। लंबे समय से अधूरी इच्छाओं के पूरे होने की संभावना भी बन सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए नौतपा का यह समय सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है। ग्रहों के गोचर का प्रभाव आपके सोचने के तरीके को और अधिक सकारात्मक बना सकता है, जिससे आप जीवन में नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेंगे। कोई नया कार्य शुरू करने की योजना सफल हो सकती है और करियर में नई दिशा मिलने के भी योग हैं। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और अवसरों का लाभ उठाने के लिए अनुकूल माना जा सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: